फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: टीना और मीना की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Thu, 03 Nov 2022 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: अगर आपका मन प्रसन्न रहता है, तो आप मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। हंसी किसी के भी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता- क्या हुआ भाई तुम उदास क्यों बैठे हो? 
बंता- भाई अब क्या बताऊं, तुम्हारी भाभी ने नाक कटवा दी।
संता- वो कैसे? 
बंता- हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने गए थे, ट्रैफिक के कारण थोड़ा लेट हो गए।
संता- इसमें क्या नाक कटवा दी? 
बंता- तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती फिर रही है कि मैं और पति टॉयलेट गये थे, लेट हो गए तो थोड़ी सी निकल गई। अब में किस-किस को समझाऊं। 
संता अब बंता को समझाने में लगा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'...
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया...!
पति अभी पर्स निकाल ही रहा था कि
भिखारी बोला - जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे...!
फिर क्या...
पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो... 

Latest Jokes: जब पति को पत्नी को वेट कम करने का तरीका बताना पड़ गया भारी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंगकर रहा था
जीजा – वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो..
साली – जीजू आप बड़े वो हो..
जीजा – अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो ?
आखिर क्या use करती हो ?
साली– फोटोशॉप ? ?
जीजा बेहोश?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें