फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब पति को पत्नी को वेट कम करने का तरीका बताना पड़ गया भारी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 03 Nov 2022 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: वर्तमान समय में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस  हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!
फिर हुई धुनाई

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? 
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है 
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई।

Funny Jokes: जब पति ने पत्नी को बताई दिल की बात, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें