फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: बेटा- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, बाप ने दिया गजब का जवाब

Wed, 17 Jan 2024 06:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी चुटकुले: आज के समय में इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अधिक काम के दबाव की वजह से लोगों के हंसने का समय भी नहीं मिलता है जिसकी वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू दीजिए। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हंसने से हमारी उदासी दूर रहती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
 
बेटा बाप से- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है 
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं... 
तभी वहां मम्मी आ गई बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया... 
लड़की के पिता- क्या करते हो बेटा? 
लड़का- I am the Director of Goat Research And Development Institute. 
लड़की के पिता- बहुत बड़े अफसर लगते हो बिटवा तनिक हिंदी में बताओ ना 
लड़का- हम बकरियां चरावत हैं।
लड़की के पिता के उड़ गए होश... 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बड़े बोर्ड पर मिक्सर के साथ लड़की की फोटो लगी थी
और लिखा था- एक्सचेंज ऑफर...
पति बहुत देर से वो बोर्ड देख रहा था।
यह देख कर पत्नी बहुत ही नम्रतापूर्वक बोली-
घर चलिए ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है !

हिंदी जोक्स: साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा बियर पीकर घर लौटा और मां की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा।
मां- बेटा तू आज फिर से पीकर आया है।
बेटा- नहीं मां, मैंने नहीं पी है।
मां- तो फिर से सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है।
बेटा हक्का-बक्का 

जोक्स: लड़की ने फेसबुक पर लिखा- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, लड़के का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक की बीवी उसके बगल में बैठी थी।
बीवी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए,
मुर्गा बोला- एक बार DOLO 650 दे कर भी देख लो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें