फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: मरीज और डॉक्टर की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 25 Sep 2022 06:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: हंसने से इंसान हर समय तरोताजा महसूस करता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सुबह और शाम हंसने की सलाह देते हैं। हंसना एक तरह का योग है। हंसने की वजह से मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। भागदौड़ जिंदगी में आज कल लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं इसलिए हंसान बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला- 300 रुपए.
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं
डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।
पत्नी- अब क्या हो गया?
पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है।
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई...!
तब संता ने मीडिया से कहा-
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे...!!!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया...
बंता ने पूछा- ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है?
संता- नहीं,... ताला खुलवाना है...
चाबी गुम हो गयी है...
बंता- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो...??
संता- अरे बेवकूफ... !
वो अंदर कैसे जायेगा... दरवाजा तो मेरे पास है...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
गांव के बगीचे में बम देखकर संता अपने दोस्त से बोला...
संता- चल यार, पुलिस को दे देते हैं।
बंता- लेकिन इनमें से कोई बीच में ही फट गया तो?
संता- अरे यार, झूठ बोल देंगे...
कहेंगे कि एक ही बम मिला था !!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें