फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 25 Sep 2022 05:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: वर्तमान समय में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग तनाव में रहने लगे हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम खुलकर हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए,
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल दारू रखी और एक बाल्टी पानी की …. गधा सारा पानी पी गया। 
अध्यापक ने बच्चों से पूछा तो तुमने क्या सीखा? 
बच्चे- जो दारु नहीं पीता वो गधा है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई, जरा एक रुपए का कार में डीजल डाल दो... 
सेल्समैन- भाई , इतना डीजल डलवाकर जाना कहां है ? 
संता- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 
पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें