Hindi Chutkule: हंसने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग तो इसे लाफ्टर मेडिसिन भी कहते हैं। खुल कर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते रहें। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ जोक्स वायरल होते रहते हैं जो हंसने में हमारी मदद करते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सोनू और बंटी में एक बार बहस हुई।
सोनू- मेरे दादा जी इतने अमीर और भुलक्कड़ थे
कि लाठी बिस्तर पर रखकर खुद कोने में सो जाते थे।
बंटी- अबे ये तो कुछ भी नहीं।
सोनू- कैसे?
बंटी- मेरे दादा इतने अमीर और भुलक्कड़ थे कि पान चबाकर बिस्तर पे थूकते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को।
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!
पंडित जी हो गए बेहोश...
मंदिर में पप्पू- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए?
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो..!