फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: जब पप्पू ने गप्पू को बताई अपनी शादी तोड़ने की वजह, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 31 Oct 2023 02:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ ही हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। मन प्रसन्न रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसीलिए हम ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। 

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम इतना क्यों चिल्लाती हो?
पत्नी- क्योंकि हर बार गलती तुम ही करते हो
संता- काश तुम एक कोयल होती।
पत्नी- तो फिर क्या करते?
संता- फिर मैं तुझसे पूछता कि बता कौन ज्यादा गलती करता है और तुम कोयल की तरह कूक कूक करती।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
गप्पू- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
गप्पू- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा

Latest Jokes: टीचर ने पप्पू से पूछा ऐसा सवाल, जवाब जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
 पति- भाग्यवान जरा एक कप चाय तो बनाना
पत्नी- खुद ही बना कर पी लो, मैं कुछ बिजी हूं आज वरना...
पति- वरना क्या...???
पत्नी- वरना घर में भी वही होगा जो टीवी में चल रहा है...
पति- गुस्से में बोला, टीवी में क्या चल रहा है...
पत्नी: महाभारत...तब से घर में शांति है...!!!


Latest Jokes: पत्नी- तुम मेरे साथ करवाचौथ का व्रत रखोगे ना? मंटू का जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

 एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची
...और बीरबल को बुला कर कहा- 
बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,
लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,
बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें