Hindi Chutkule: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?