Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi ) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
पिंकी जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली
पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है
ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं?
पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो