फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: जब लड़के के अरमानों पर दादाजी ने फेर दिया पानी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 12 Aug 2024 05:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Hindi Chutkule: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। 

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
jokes - फोटो : istock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
jokes - फोटो : istock
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा

 Funny Jokes: शादी के मंडप में बोला दूल्हा- मे आई किस यू डार्लिंग? दुल्हन का जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
 पति पत्नी से- 15 सालों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था? 
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।

Hindi Jokes: साली- जीजाजी अगले जन्म में क्या बनोगे? जीजा ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें