Funny Chutkule In Hindi: अगर आपके दिन की शुरुआत ही हंसते मुस्कुराते हुआ होती है, तो आपका सारा दिन भी अच्छा जाता है। हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। हंसने- मुस्कुराने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है, साथ ही हम हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे से भी बचे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए भी हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला..
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई,
मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।
गर्लफ्रेंड बेहोश।