फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार चुटकुले: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 02 Oct 2026 05:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चुटकुले और जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



गर्लफ्रेंड- अभी मुझे छूना मत, हमारा प्यार पवित्र है
शादी के बाद जितना मर्जी छू लेना
बॉयफ्रेंड- ठीक है अभी चलता हूं, 
शादी हो जाए तो फोन करके बता देना
बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए......



बॉयफ्रेंड- डार्लिंग तुम कहां थी,
मैं कल से तुम्हारा फ़ोन लगा रहा हूं,
गर्लफ्रेंड- सॉरी बेबी, मैं फ्रेंड के साथ मॉल में गयी थी,
बहुत सारा सामान ख़रीदा,
बॉयफ्रेंड- wow, क्या क्या लिया दिखाओ?
गर्लफ्रेंड- ज्यादा कुछ नहीं,
बस 2 ब्रेसलेट, 1 रुमाल, और 300 सेल्फ़ी..... 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से कहा- हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली
भेंट स्वीकार कीजिए.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मालिक (नौकर से)- मच्छर मार दो, बहुत हो गए हैं
नौकर आलस में पड़ा रहा
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे 
मालिक ने फिर नौकर से कहा-
मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर- मच्छर तो कब के मार दिए,
ये तो उनकी विधवाओं की रोने की आवाजें हैं.....



चुटकुले: सोते वक्त पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप


फनी चुटकुले: डॉक्टर को सुरेश की टांगें देखकर समझ आई उसकी बीमारी, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं......



पति- तुम्हे कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा
पत्नी- दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : वायरल फनी जोक्स
पप्पू तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर बोला-
आपका प्लान क्या है?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई
पप्पू- बस..बस..मतलब पटी-पटाई हो
सेक्रेटरी पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर बोली-
बाबा की सर्विस है, इडियट......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें