Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं...
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है- महाराज यही है वो !
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल- महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...