जोक्स: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं।
बच्चा- नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा- बेटा नदी से….
बेटा- तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो ,पापा आते होंगे