बचपन के दिनों की अपनी ही एक अलग दुनिया होती है। स्कूल की घंटी बजते ही दोस्तों के साथ बातें करना, लंच ब्रेक में टिफिन बांटना, छुट्टी का इंतजार करना और क्लास में टीचर की किसी मजेदार बात पर हंसी रोकना आसान नहीं होता। जिंदगी की भागदौड़ में भी जब स्कूल के दिन याद आते हैं, तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। खासकर अध्यापक और छात्रों के बीच होने वाली बातचीत तो कभी भुलाई ही नहीं जा सकती। टीचर पढ़ाने के लिए सवाल पूछते हैं, लेकिन कई बार छात्रों के जवाब ऐसे होते हैं कि पूरी क्लास हंसने लगती है। कुछ छात्र अपनी समझदारी से सबको चौंका देते हैं, तो कुछ अपनी हाजिरजवाबी से टीचर को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। आइए, पढ़ते हैं अध्यापक और छात्रों के कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स, जो आपको स्कूल के पुराने दिनों की याद दिलाने के साथ हंसने का मौका भी देंगे।
अध्यापक - बताओ, किताब और कॉपी में क्या अंतर होता है?
छात्र - किताब में ज्ञान होता है और कॉपी में हमारा ज्ञान कितना कम है, इसका सबूत होता है।