कपड़े सिलवाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन दर्जी की दुकान पर असली मजा तब आता है, जब ग्राहक अपनी फरमाइशों की पूरी लिस्ट लेकर पहुंचता है। किसी को सूट ऐसा चाहिए कि पहनते ही तारीफों की बरसात होने लगे, तो किसी को कपड़े ऐसे फिट करवाने हैं कि पुरानी ड्रेस भी नई जैसी दिखने लगे। वहीं, दर्जी भी कम नहीं होते। उनके पास हर सवाल का जवाब और हर नाप के पीछे एक मजेदार कहानी होती है। कभी ग्राहक की अजीब मांग उन्हें उलझा देती है तो कभी उनका जवाब सुनकर ग्राहक की बोलती बंद हो जाती है।
दर्जी और महिला के बीच होने वाली ऐसी ही मजेदार नोकझोंक पर बने ये जोक्स आपको खूब हंसाएंगे। इनमें न कोई फुहड़ता है और न ही किसी का मजाक उड़ाने की जरूरत। बस रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार सवाल, चतुर जवाब और ऐसे पंचलाइन हैं, जिन्हें पढ़कर चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। तो चलिए, पढ़ते हैं दर्जी और महिला के ये मजेदार जोक्स।