फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jokes: एक बार मुर्गियों के फार्म में जांच के लिए आया इंस्पेक्टर, पढ़िए हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले जोक्स

Mon, 11 Sep 2023 01:19 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Hindi Funny Chutkule: आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारी उदासी दूर रहती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए इस मजेदार सफर पर...

मुर्गियों के फार्म में 1 बार जांच के लिए इंस्पेक्टर आया।
इंस्पेक्टर- “तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो?”
पहला मालिक- “बाजरा”
इंस्पेक्टर- “खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो…”
दूसरा- “चावल..”
इंस्पेक्टर- “गलत खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो… “
अब संता की बारी आई..
सांता डरते-डरते बोला-
“हम तो जी, मुर्गियों को ही 5-5 रुपये दे देते हैं…
जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो…”
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
नई-नई शादी के बाद सांता कंफ्यूज हो गया कि… 
कि बातचीत कैसे शुरू करूं…
आधे घंटे सोचने के बाद आखिर अपनी बीवी से बोला-
“आपके घरवालों को पता तो है ना कि…
आज आप रात यही रूकेंगी?”
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राखी का त्योहार, राखी बंधवाने को भाई तैयार
भाई बोला – बहना अब तो राखी बांध दो
बहना बोली – कलाई पीछे करो, पहले पांच हजार दो..
बहन की बात सुनकर भाई हो गया फरार

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह से दौड रही है चाकू लेकर पगली मेरे पीछे…
मैँने तो मजाक में कहा था कि,
“दिल चीर के देख, तेरा ही नाम होगा”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने गली के कोने में कचरा फेक दिया !
थोड़ी देर बाद वो घूम फिर कर गली में ही वापस आया,
तो मोहल्ले वाले आपस में लड़ने लगे कि, कचरा किसने फेका !
एक औरत ने गुस्से से कहा – “फेका होगा किसी कुत्ते के बच्चे ने !”
पप्पू हंसा और बोला – “कचरा मैंने फेका और नाम कुत्ते के बच्चे का आ गया !”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें