फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सुबह-सुबह उठकर पत्नी ने कही ऐसी बात, पति की जेब हो गई खाली

Mon, 11 Sep 2023 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule In Hindi: अगर आपके दिन की शुरुआत ही हंसते मुस्कुराते हुआ होती है, तो आपका सारा दिन भी अच्छा जाता है। हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए भी हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला..

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये।
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से।
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन.
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चाहें कितनी भी अंग्रेजी सीख लो… 
लेकिन, अगर कुत्ता पीछे पड़ जाए तो
“हट्ट-हट्ट” ही चिल्लाना पड़ेगा…
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिंकू नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया।
फोटोग्राफर- सर, आप किसके लिए फोटो खिंचवाना चाहते हैं?
टिंकू - ड्राइविंग लाइसेंस के लिए।
फोटोग्राफर- इस नशे की हालत में?
टिंकू - हां, ताकि जब भी पुलिस मेरी गाड़ी रुकवाए उसे लगे मेरी शक्ल ही ऐसी है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
अंत में दोनों सुनार की दुकान पर दिखाई दिए और पति का बैंक बैलेंस हो गया खाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया 
बंता- फिर? 
संता- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का
एक्सीडेंट हो गया। ….. साला हमसे पंगा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें