फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 02 Mar 2022 12:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हंसना हर इंसान के लिए फायदेमंद होता है। हंसना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस का स्त्राव होता है जिससे इंसान के मन में ऐसा भाव आता है कि वह स्वस्थ और खुशहाल है। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव, चिंता और उदासी से बच सकते हैं। योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। आज भी लगाए हैं कुछ नए जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...

मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।

हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।

देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या? 

संता- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते। 

आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा।

सेल्समेन बेहोश
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock



पिंटू ने एयरटेल के ऑफिस में फोन किया 

पिंटू- मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है। इतनी तो मैंने बात भी नहीं की।

एयरटेल ऑफिस- अच्छा आपका प्लान क्या है? 

पिंटू- अभी तो मार्किट आया हुआ हूं। शाम को दारू..…आप अपना बताइए। 

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock




पिंकी- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली 

पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है 

ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं? 

पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?

बाॅयफ्रेंड- बहन है।

गर्लफ्रेंड- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?

बाॅयफ्रेंड- तेरी है इसलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

डॉक्टर- अब क्या हाल है? 
मरीज- पहले से ज़्यादा खराब है।
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या? 
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी।
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी? 
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली। 
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी? 
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी।
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था? 
मरीज़- नहीं जी पीलिया तो मुझे था।
 डॉक्टर- बेहोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें