फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स टीचर के सवाल का पप्पू ने दिया गजब का जवाब, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 23 Jan 2024 11:54 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: अगर हम हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। यही वजह है कि हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें और हंसाते रहें। चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला... 

टीचर- मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है।
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए।
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े।
पप्पू- पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है।
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
स्कूल में परीक्षा के समय
इतिहास के पेपर में
जो सवाल नहीं आता था
उसको खली छोड़ देता था...
लेकिन
गलत लिख के
कभी इतिहास से
छेड़छाड़ नहीं करता था....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं,
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो।
लड़का- 19000 हजार महीना।
लड़की का बाप- 15000 मैं अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं।
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला दोस्त - क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त - खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त - अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
पति- अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना !
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही।
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें