Funny Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तनाव से भी बचे रहते हैं। इसके साथ ही हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
बालक अपने पड़ोस में जाता है और दरवाजे की घंटी बजाता है,
महिला दरवाजा खोलती है।
महिला- बेटा क्या हुआ ?
बालक- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है।
महिला (मुस्कुरा कर उसका सिर सहलाते हुए कहती है)-
“अच्छा और क्या कहा है तेरी मम्मी ने?
बालक- “कहा है कि… अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना…