Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।