फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: एक टीचर ने बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है? बच्चे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 08 Mar 2022 04:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
हर इंसान के लिए हंसना उतना ही जरूरी है जितना सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 

'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 

उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
विज्ञापन

2 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
एक टीचर ने बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है? 

बच्चे ने जवाब दिया- स्कूल वह जगह है.. जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है और हमें कूटा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
प्लेन में 4 से 5 ड्रिंक्स लेने के बाद...

ब्रिटिश- मैं अब सोना चाहता हूं।

अमेरिकन - मैं अब इंटरनेट पर अपना
काम करूंगा।

जर्मन- मैं फिल्म देखूंगा।

चीनी- मैं गाने सुनूंगा।

भारतीय- अब तुम्हारा भाई प्लेन चलाएगा, प्लेन!

4 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock


डॉक्टर (मरीज से)- बहुत कमजोरी है। फल खाया करो।
छिलके सहित!

एक घंटे बाद...

मरीज- डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- क्या खाया था?

मरीज- नारियल छिलके सहित।
विज्ञापन

5 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay


टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?

छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।

टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?

छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बनाती है,
तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी?

बच्चा- एक भी नहीं!

टीचर- ऐसा क्यों?

बच्चा- वो अकेली हैं इसलिए काम कर रही हैं।
तीनों मिलकर सिर्फ बातें करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें