हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर टेंशन हावी होती जा रही है। अगर हम सभी को मानसिक तनाव से बचना है, तो कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे हम दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...!
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...!
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!