फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब चूहे ने भैंस से पूछा बहन कहां भागे जा रही हो? जवाब जान हो जाएंगे लोट पोट

Tue, 22 Mar 2022 05:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : iStock
आपको ये जानकर होगी कि बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं, उससे 6 गुना अधिक ऑक्सीजन हम हंसते समय लेते हैं। ऐसे में शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और यही वजह है कि हंसना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मनोवैज्ञानिक भी तनाव से ग्रस्त लोगों को हंसते रहने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप मुस्कराते हैं तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं और ये प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित होती है। इससे आप सुकून महसूस करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हंसने की वजह लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए खोलते हैं जोक्स का पिटारा...

चंपक – “मम्मी, तुम्हें उस प्लेट की याद है, जिसकी तुम्हें हमेशा चिंता लगी रहती थी कि वह टूट न जाए?
मम्मी – “हां, क्यों?”
चंपक – “तुम्हारी चिंता खत्म हो गई।”
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : iStock
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
बच्चा- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण।
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
बच्चा- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, कृपया धीरे चलें'।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : iStock
एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी।
एक चूहे ने पूछा : क्या हुआ बहन कहां भागे जा रही हो?
भैंस : जंगल में हाथी को पुलिस पकड़ने आई हैं।
चूहा : पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो?
भैंस : लगता है तुम नये हो, ये भारत है भाई! पकडे गये तो 20 साल तो अदालत में ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि मैं हाथी नहीं हूँ।
यह सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा

4 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : Pixabay
संता एक बार आम खरीदने गया...
संता (फल वाले से)- एक किलो आम कितने का है भाई?
दुकानदार- 50 रुपये का है।
संता-  20  रुपये के दे दो...
दुकानदार- 20 रूपए में तो सिर्फ गुठली मिलती है।
संता- ये पकड़ो 30 रूपए और आम दे दो, गुठली तुम रख लो!
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : Pixabay
सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
टिंकू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते। आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा!
सेल्समैन बेहोश...
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : Pixabay
एक बार चंपकलाल अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले। 
रास्ते में एक ज्योतिषी को देखकर उसकी पत्नी वहीं बैठ गईं।
ज्योतिषी- “तो आप अपने पति का भविष्य जानना चाहती हैं?”
चंपकलाल की पत्नी- “जी नहीं! उनका भविष्य तो मेरे हाथों में है। मैं तो उनका भूतकाल जानना चाहती हूँ!”
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स- जब चूहे ने भैंस से पूछा कहां भागे जा रही हो? - फोटो : iStock
पति- अगर मुझे लाटरी लगी तो तुम क्या करोगी?
पत्नी- आधे पैसे लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाउंगी। मैं भी खुश और आप भी खुश।
पति- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें