आपको ये जानकर होगी कि बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं, उससे 6 गुना अधिक ऑक्सीजन हम हंसते समय लेते हैं। ऐसे में शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और यही वजह है कि हंसना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मनोवैज्ञानिक भी तनाव से ग्रस्त लोगों को हंसते रहने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप मुस्कराते हैं तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं और ये प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित होती है। इससे आप सुकून महसूस करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हंसने की वजह लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए खोलते हैं जोक्स का पिटारा...
चंपक – “मम्मी, तुम्हें उस प्लेट की याद है, जिसकी तुम्हें हमेशा चिंता लगी रहती थी कि वह टूट न जाए?
मम्मी – “हां, क्यों?”
चंपक – “तुम्हारी चिंता खत्म हो गई।”