फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सोनू ने रिंकी से कहा- तुम बहुत प्यारी हो, मिला धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 16 Feb 2022 02:41 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन और व्यायाम करते हैं। ऐसे में यदि हम समय-समय पर हंसी मजाक नहीं करते हैं तो सब बेकार हो जाता है। अगर हम रोज खुलकर हंसते है तो इसका हमारे शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है और जब हम स्वस्थ रहते हैं तो हम अच्छा सोचते भी हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। ऐसे में चुटकुले हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए चुटकुले लाए हैं जो आपको खूब हसाएंगे। ये मजेदार चुटकुले आपको लोटपोट कर देंगे। चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
 
चिंटू डॉक्टर के पास जाता है-- 
चिंटू - डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादीशुदा आदमी से उसकी गर्लफ्रेंड ने पूछा,,,,,,,,
चाहोगे मुझे कब तक,
आदमी ने भी मुस्कुराके कह दिया
मेरी बीवी..
को न पता चले तब तक.
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू (फोन पर रिंकी से ) - तुम बहुत प्यारी हो...!
रिंकी   - थैंक्स...!
सोनू  - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
रिंकी   - थैंक्यू सो मच...!
और बताओ क्या कर रहे हो...?
सोनू - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बूढी औरत अपने बूढ़े पति से - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?
बूढ़ा पति - शायद मै भी मर जाऊं...
बूढी औरत - क्यों...?
बूढ़ा पति  - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?
पिंटू  - ऐसा कर डायमंड रिंग दे दे। 
चिंटू  - कोई बड़ी चीज बता...
पिंटू  - तो फिर रिंग रहने दे, एमआरएफ का टायर दे दे...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें