फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बंता से संता- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 28 Apr 2023 02:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव और उससे होने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
संता- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।
बंता- कौन-कौन से?
संता- एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
संताकी ये बात उसकी पत्नी सुन रही थी।
फिर क्या चार दिन तक संता एक ही पैर से चल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
jokes - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
राजू एक दारू की दुकान पर गया और दारू की बोतल मांगने लगा 
दुकानदार- दारू खत्म हो गई है कल आना। 
राजू- लेकिन मुझे दारू आज ही चाहिए। 
दुकानदार- भाई गुस्सा क्यों होते हो, शांति से बात करो.... 
राजू- तो ठीक है बुलाओ शांति को...


Jokes Hindi: संता- पहले अंडा आया या मुर्गी? बंता ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, अचानक गाड़ी एक खंबे से टकरा गई 
पुलिस - बाहर निकल बे 
पप्पू- माफ कर दो साहब 
पुलिस- दारू पीकर गाड़ी चलाता है।
पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें