Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम के बढ़ते दबाव की वजह से तनाव में रहते हैं। इसकी वजह से लोग चिड़चिड़ेपन और अनिद्रा जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!