फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बाबा और चेले की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 30 Mar 2022 11:48 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
 Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 

जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?

संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से

लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
.
जज: इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 

संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी

जज- क्या समझे? ..

संता- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चेला – बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा – वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला – दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा – यात्रा योग बन रहा
चेला – पेट पर भी खुजलाहट
है।
बाबा – उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला – गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा – दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पापा- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए... 
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा.. 
पापा हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है? 
बेटा- शुरू किसने किया था..

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पड़ोसी - माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर 
क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?

बूढ़ी औरत - नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।

उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो। 
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी, पति से - मैं मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे।

पति, पत्नी से - मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - पापा जल्दी से तैयार हो जाओ।

पापा - क्यों? 

पप्पू - अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।

पापा - अबे तुझे किसने कहा?

पप्पू - अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना मैंने उनकी लड़की 
छेड़ दिया, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
नए पड़ोसी ने पूछा बेटा तुम किस खानदान से हो।
लड़का- जानवारों के खानदान से। 
पड़ोसी- मतलब 
लड़का- जी मेरे पिता जी मुझे गधा कहते हैं, मम्मी कुत्ता कहती हैं, बहन मुझे बन्दर कहकर चिढ़ाती हैं, टीचर मुझे सुअर कहते हैं, और मेरे दादा जी कहते हैं- वाह मेरे बब्बर शेर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें