फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर और महिला मरीज की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Tue, 29 Mar 2022 09:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
 Funny Jokes:  हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने की वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है। हम हंसी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं पूरा दिन अच्छा बीतता है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसी बहुत जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।

उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।

सोनू- कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।

जवाब में कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।

आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

सरला- डॉक्टर चेहरे में जलन हो रही है।
सरला- एक्स-रे में क्या होता है? 
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है।
सरला 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
 डॉक्टर बेहोश।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, 
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
 पति- मैं उबासी नहीं ले रहा, 
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़की से लड़का बोला
डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।

पीछे से एक बूढ़ा बोला
हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 

कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 

पत्नी - कौन सा फायदा? 

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो 

पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है? 

पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न.... 

पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 

ममता- कौन है? 

लड़का- मैं हूं?

ममता- मैं कौन? 

लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें