Hindi Chutkule: जिस प्रकार किसी भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छा खानपान और नियमित रूप से कसरत करने की जरूरी होती है। उसी प्रकार हंसना भी स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इस बात से हम इंकार नहीं कर सकते हैं कि हमारी हंसी भी स्वस्थ रखने के लिए अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो आप कई गंभीर बीमारी से बचकर रह सकते हैं। चाहे मानसिक हो या शारीरिक हंसने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए हम आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला..
सिक्योरिटी गार्ड से नौकरी के लिए इंटरव्यू में पूछा गया कि अंग्रेजी आती है?
गार्ड का शांतिपूर्ण जवाब - क्यों चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या?