फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं? मिला गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 09 Dec 2021 08:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
अच्छी हवा, अच्छा खानपान के साथ ही इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी की इंसान को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका होती है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!

संता-  हेलो कौन...?

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!

संता (खुश होकर) - कौन हैं आप...?

संता- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!

खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
संता- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?

मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू

पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार

देवता वाली फीलिंग आ रही है
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है...?
पप्पू- सर बीड़ी...
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।

बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।

चिंटू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह। 

बाॅस चुप 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें