फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पति ने पत्नी को दिया धमाकेदार जवाब, जानकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 09 Dec 2021 08:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

खान पान के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता इंसान के आस-पास भी नहीं भटकती हैं। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुल बड़ी भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ऐसे ऐसे जोक्स हैं जिसे पढ़ने के बाद इंसान अपनी हंसी नहीं रोक सकता है। इसलिए हम मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। 

दो खूबसूरत लड़कियां खुले आसमान में टेंट लगाकर सो रहीं थी... और तभी...

आधी रात को एक लड़की की नींद खुली

पहली लड़की- अरे सोनम, उठो

दूसरी लड़की- बोलो

पहली लड़की- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है

दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें

पहली लड़की- तारे

दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान

पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन के डिब्बे में लिखा हुआ था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।

उसी ट्रेन में बंटू भी जा रहा था।

उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार

हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
पिंकू- बॉस ने रोक लिया था। उनके साथ डिनर कर रहा था।
रिंकी- अच्छा क्या खाया?
पिंकू- गालियां। 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

राजू- सर मेरी बीवी 4-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए...
बॉस- नहीं मिलेगी!
राजू- थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं जी? 
पति लॉन्ग ड्राइव पर 
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताई ये बात? 
पति मुझे भी अभी-अभी पता चला है, जब ब्रेक फेल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock
इंजीनियर: सर हमने ऐसी चीज बनाई है जिससे आप दीवार के आर पार देख सकते हैं।

प्रोफेसर: वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?

इंजीनियर: छेद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें