Funny Jokes: स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं पाते और मानिसक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हेमशा खुश रहें। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
अखबार में ऐड छपा-“पुराना मोबाइल दो और नया लो”
संता उसके बताये पते पर गया वहां कोई दुकान नहीं थी ,
वहां खड़े 2 लड़को से ऐड के बारे में पूछा ,
लड़के बंदूक निकाल कर बोले- ऐड हमने ही दिया था ,निकाल पुराना मोबाइल
और जाकर नया लेले..