मजेदार जोक्स और चुटकुले: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
सुरेश (राजू से)- चाहे कितनी भी अंग्रेजी सीख लो यार,
जब कुत्ता पीछे पड़ जाए तो हट-हट ही करना पड़ता है.....
एक महिला तेजी से आई और रिक्शावाले से बोली-
भैया प्रेग्नेंसी वार्ड चलो जल्दी
रिक्शावाला तेजी दिखाते हुए अंधाधुंध रिक्शा चलाने लगा
महिला रिक्शावाले से- अरे भैया आराम से चलो,
मैं वहां काम करती हूं....