फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: भिखारी से बोला आदमी- एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में, जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Tue, 08 Sep 2026 06:39 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भिखारी- बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा।
बाबूजी- एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में।
भिखारी- मैं आदमी की हैसियत देखकर ही मांगता हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!


हिंदी जोक्स: डॉक्टर से लड़की- मेरे होंठ कितने खराब हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

फनी चुटकुले: शादी के पहले मां ने बेटी को दी ऐसी सलाह, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें