Most Funny Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हम सभी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में भी खुशहाली बनी रहती है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। हम दिन में कभी भी हंस हंसते सकते हैं, क्योंकि हंसने का कोई समय नहीं होता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंहे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!