फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: राजू ने टीचर को बताया आ बैल मुझे मार मुहावरे का अर्थ, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेंगे आप

Mon, 21 Sep 2026 07:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मजेदार फनी जोक्स: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।




टीचर- बताओ आ बैल मुझे मार का क्या मतलब है?
राजू- आ बैल मुझे मार का मतलब होता है,
बीवी से पंगा लेना
टीचर बेहोश.....



सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को
कैसे संभालना है, यह सिखाया है?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक पंडित का तोता रोज राजू को देखता और बोलता-
और कामचोर
एक दिन राजू ने पंडित से उसकी शिकायत कर दी
पंडित ने तोते को बहुत मारा
अगले दिन राजू जब तोते के करीब से गुजरा,
तो तोता कुछ न बोला
थोड़ा आगे जाकर राजू ने मुड़कर देखा तो,
तोता हंसते हुए बोला- समझ तो तू गया ही होगा......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी वो लड़की कब से भैया को ही देख रही है, 
भाभी- मैं भी तो देखूं तेरे भैया कब तक,
तोंद को अंदर करके खड़े रहते हैं.... 



देसी जोक्स: पति को स्वतंत्र छोड़ने को लेकर महिला ने पडिंत जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी



फनी चुटकुले: जब बॉस ने सेक्रेटरी को सुनाया जोक, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक कंजूस पिता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा - 500 रुपए 
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी.....



बेटा- पापा मुझे मोटरसाइकिल दिलवा दो
पिता- भगवान ने टांगे किस लिए दी हैं?
बेटा- एक टांग किक मारने के लिए, दूसरी 
गियर डालने के लिए
पिता बेहोश.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं
ब्वॉयफ्रेंड- थोड़ा टाइम निकाल कर ब्रश कर लिया करो,
हजारों मासूमों की जान बच जाएगी...



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें