फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: दामाद 14 दिनों से ससुराल में था, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 22 Aug 2024 12:33 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : istock
Hindi Jokes: हंसने से हर किसी का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप अपने सुबह की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

दामाद 14 दिनों से ससुराल में था!
सास - दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
दामाद - क्यों?
सास - बहुत दिन हो गए!
दामाद - आपकी बेटी तो दस दस महीने से मेरे 
यहां रह रही है, मैंने तो जाने को नहीं बोला!
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है!
दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ?
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए!
दे थप्पड़ दे थप्पड़!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
दूकानदार - बहन जी मैंने तो आपको दुकान की हर एक
चप्पल दिखा दी, अब तो एक भी नहीं बची
औरत - वो सामने वाले डिब्बे में क्या चीज है?
दूकानदार - अरे बहन जी, थोड़ा रहम करो मेरे पर 
वो मेरा लंच बॉक्स है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर - कॉपी छुपा लो, 
पीछे वाला देख रहा है,
झप्पू - देखने दो सर, मैं अकेला 
फेल नहीं होना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मोनू – ओए तेरा सिर कैसे फट गया?
सोनू – चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था।
मोनू – लेकिन उसमें सिर कहां से आया?
सोनू – बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा
कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें