फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: खाना खाते समय पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 11 May 2026 04:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

खाना खाते समय पति, पत्नी से बोला-
एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही, जैसे कल साड़ी दिलवाने के समय
आपके पैसे खत्म हो गए थे......


पति (पत्नी से)-  हर सुबह जब मेरी आंख खुलती है,
तो मैं प्रार्थना करता हूं कि, भगवान सबको तुम्हारे जैसी पत्नी दे
पत्नी- सच्ची
पति- हां, आखिर मैं अकेला ही दुखी क्यों रहूं?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नाई की भी आंख में आंसू आ गए जब,
उससे एक कस्टमर ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए....... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और
कंधे पे रख के बाजार में गया
एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, दरवाजा बेचना है क्या?
पप्पू - नहीं, ताला खुलवाना है
चाबी गुम हो गयी है
आदमी- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो?
पप्पू- अरे बेवकूफ, वो अंदर कैसे जायेगा
दरवाजा मेरे पास है.......

Hindi Jokes: पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए, वजह पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Jokes In Hindi: शांति किसे कहते है? पडिंत जी का जवाब सुनकर सुरेश के होश उड़ गए

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
रमेश- कहते हैं, इश्क में नींद और चेन उड़ जाता है
राजू- फिर
रमेश- नींद का तो कोई नहीं, 
पर चेन लेकर उड़ गई, पूरे दो तोले की थी भाई.....


पप्पू (गप्पू से)- असली गर्लफ्रेंड वहीं होती है,
जो साथ बैठकर बीड़ी पी ले, पिज्जा तो सभी खा लेते हैं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई
एक औरत ने फोन किया- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है
पप्पू- आपने पानी डाला?
औरत- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं
पप्पू- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे?
हम भी तो पानी ही डालेंगे ना......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें