फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए, वजह पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Mon, 11 May 2026 02:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है
मुझे आप पर भरोसा है पर अपने पति पर नहीं है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
दो दोस्त देर रात तक पढ़ते हुए 
राजू- यार कितने बजे हैं?
सुरेश उठा और सामने वाले गर्ल्स हॉस्टल में पत्थर दे मारा
उधर से लड़की बाहर आई और बोली-
कुत्तों अब तो सो जाओ, रात के दो बज रहे हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ
छात्र- मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की है दो बेटी और मै मरता हूं छोटी पे
मास्टर जी बेहोश....


Jokes In Hindi: शांति किसे कहते है? पडिंत जी का जवाब सुनकर सुरेश के होश उड़ गए

Latest Jokes: पप्पू से मां- तू बिल्कुल अपने बाप पर गया है, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....


राजू- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश रहता हूं,
नींद भी अच्छे से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है
हर काम में दिल भी लगता है,
कोई परेशानी नहीं है,ऐसा क्यूं?
डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं,
आपकी जिंदगी में विटामिन she की कमी है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
साली- जीजा जी, मुझे किसी की नजर लग गई,
मैं क्या करूं?
जीजा- खुद को दुनिया की बुरी नजरों से बचाया करो,
सिर्फ आंखों में काजल काफी नहीं है
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल लटकाया करो
जीजा की बात सुनकर साली आगबबूला हो गई.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें