रोजाना खुल कर हंसने से इंसान का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। सिर्फ यही नहीं इससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता आपके आस-पास भी नहीं भटकटे हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं..!
पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था..?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...!
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,
अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
बस स्टैंड पर बुर्का पहनी शादीशुदा औरत का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है।
बुर्का पहनी शादीशुदा औरत ने जोरदार थप्पड़ पप्पू के मुंह पर दे मारा।
पप्पू- कमाल है, आदत भी वही है !!
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
संता- सर, हवालदार साहब ने कहा था, जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी।
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी
पुलिस-बाहर निकल साले
पप्पू-माफ़ कर दो दरोगा जी
पुलिस-साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
पप्पू-अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।