फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 24 Sep 2021 03:19 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


लड़कियां 97% लाने के बाद भी कहती हैं -
3% और दे देता तो क्या चला जाता उसका?

लड़के 38% लाने पर कहते हैं -
कुछ भी कहो, नंबर देने वाला देवता था भाई।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दादा (गप्पू से) - बेटा अंदर से जरा मेरा दांत लेकर आना।

गप्पू - पर दादू अभी तो रोटी भी नहीं बनी?

दादा  - अबे रोटी को मार गोली सामने वाली पड़ोसन को
स्माइल देनी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
इंसान के कर्म नेक होने चाहिए 
कि मरने के बाद यमराज कहे...
भाई तुम भैंस पर बैठो, मैं पैदल चलता हूं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दो चूहें पेड़ पर बैठे थे, 

नीचे से एक हाथी गुजरा। एक चूहा हाथी पर गिर गया।

तभी दूसरा चूहा बोला, "दबा कर रख उसको, मैं भी आता हूं।"
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता अपने रिश्ते के लिए तस्वीर खिंचवा रहा था,

तभी बगल में थोड़ा पीछे खड़ा गधा भी तस्वीर में आ गया,

तब संता ने ये लिख कर तस्वीर भेजी, "मैं दाहिनी तरफ खड़ा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू और गप्पू आपस में बात कर रहे थे

पप्पू - मुझे दो तरह की लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

गप्पू - कैसी?

पप्पू - 1 मुझसे बात ना करने वाली। 2 दूसरे लड़कों से बात करने वाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें