फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पटक-पटक कर बर्तन धोने पर कामवाली ने मालकिन से कही ऐसी बात, पढ़कर ठहाके मारकर हंसने लगेंगे आप

Thu, 07 May 2026 11:41 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

मालकिन- आज बर्तनों को पटक-पटक कर क्यों धो रही है?
कामवाली- मेरा काम बोलता है.....


मालकिन रो रही थी
तभी जाकर नौकरानी ने पूछा- क्या हुआ मालकिन
मालकिन- मुझे शक है की तेरे मालिक का ऑफिस में किसी
लड़की के साथ चक्कर चल रहा है
नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए
मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? 
पप्पू- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में
टीचर- दे थप्पड़ ही थप्पड़... 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई
भीड़ ने चिंटू को खूब मारा और बुरी तरह पीटा,
फिर लड़की और उसकी स्कूटी को उठाया
एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं? 
लड़की - नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है,
स्कूटी सीख रही हूं ना......

Jokes: मेरे घर में हमेशा मेरा ही हुक्म चलता है, ससुर की बात सुनकर दामाद के उड़ गए होश

Funny Chutkule: कानपुर स्टाइल में टीचर ने पप्पू से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- आज सुबह पड़ोसी के कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
मां- मैं उसे अभी बता कर आती हूं
चिंटू- रहने दो मां, मैंने उसे सजा दे दी है
मां (हैरानी से)- कैसे?
चिंटू- मैंने उसके कटोरे का सारा दूध पी लिया.....


मां- बेटा पेपर कैसा गया?
बेटा- पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया
मां- और दूसरा सवाल?
बेटा- बस सिर्फ वो ही गलत हो गया
बेटे की बात सुनकर मां ने अपना सिर पीट लिया..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
देवर (भाभी से)- शादी से पहले आपके कितने बॉयफ्रेंड थे?
यह सुनकर भाभी देवर के हाथ में एक लिफाफा देकर बोली,
इसमें कुछ चावल के दाने और 200 रुपए हैं
मैं जब भी कोई बॉयफ्रेंड बनाती थी,
इस लिफाफे में चावल का एक दाना डाल देती थी
देवर दाने गिनकर बोला- बस 7 दाने और ये 200 रुपए क्यों?
भाभी- 4 किलो चावल बेच दिए ये उसके 200 रुपए हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें