फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: कानपुर स्टाइल में टीचर ने पप्पू से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 07 May 2026 09:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच भी आती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

कानपुर स्टाइल में टीचर ने पप्पू से पूछा-
काहे ब कल स्कूल काहे नहीं आए?
पप्पू- काहे, कल जौ आये रहें
उनका कलेक्टर बना दिए हो का......


टीचर- तुम स्कूल किसलिए आते हो?
पप्पू- विद्या के लिए
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
पप्पू- क्योंकि आज विद्या नहीं आई
टीचर बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (रमेश से)- यार मेरी एक बात समझ में नहीं आती
रमेश- क्या?
बॉस से सैलरी बढ़ाने को बोलो तो बोलते हैं, तुम काम ही क्या करते हो?
छुट्टी लेने का बोलो तो, बोलते है कि तुम्हारा काम कौन करेगा? 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है......
 

Comedy Jokes: बहू ने सास को बताया लौकी और शाही पनीर में फर्क, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Jokes In Hindi: अंधे को 5 रुपए देने को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्त के साथ गांव का एक भोला-भाला लड़का, 
शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गया 
अंदर जाकर वो बहुत सारे सलाद के आइटम देखकर बोला-
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी धरी है भाई.....


नौकर- साब आपका कोई क्लास मेट आपसे मिलने आया है
मालिक- तेरे को कैसे पता कि वो मेरा क्लास मेट है
नौकर- जी उसने पूछा- ढक्कन घर पे है क्या......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- पहले मैं दस लोगों की आवाज निकाल लेता था
ससुर- फिर क्या हुआ?
दामाद- आपकी बेटी से शादी हो गई,
फिर अपनी आवाज भी बंद हो गई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें