Funny Jokes: मजेदार चुटकुलों और जोक्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। उनमें से कुछ मजेदार और नए चुटकुले (Latest Jokes And New Chutkule) हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए पढ़ते हैं हंसाने वाले जोक्स...
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे नंबर लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।