Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर आप तनाव से दूर रहते हैं, तो हमेशा आप स्वस्थ रहेंगे। आपको मानसिक तनाव से दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका- हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर)- कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!