फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 24 Aug 2021 06:43 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पत्नी - मैं बचूंगी नहीं मर जाउंगी।

पति - मैं भी मर जाऊंगा।

पत्नी - मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी लेकिन तुम किस लिए?

पति - मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाउंगा।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक भिखारी की लॉटरी लगी तो उसने मंदिर बनवाया।

दूसरा भिखारी - तूने मंदिर क्यों बनवाया?

पहला भिखारी - इसके सामने अब मैं अकेले ही भीख मागूंगा।

दूसरा भिखारी - सॉलिड इंवेस्टमेंट लाइफ लॉन्ग टेंशन फ्री एंड टैक्स फ्री।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
होम साइंस पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली-पतली थी। 

उनकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई।

एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थी - बताओ बच्चों, 
धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है?

एक लड़के ने बताया - मैडम जी कुछ खा लिया करो।

बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
लड़की आधी रात को गुड नाइट मम्मी

मम्मी - गुड नाइट

लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा

पापा - गुड नाइट

लड़की परेशान होकर - अरे गुड नाइट कहां है?
मच्छर काट रहे हैं, अंग्रेजों की औलादों।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पति - मुन्ना कब से रो रहा है।

इसे लोरी सुना कर सुला क्यों नहीं देती?

पत्नी - लोरी सुनाती हूं तो पड़ोसी कहते हैं कि भाभी जी इससे
अच्छा तो मुन्ने को ही रोने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - सेल पर लगी टीवी कितने की है?

दुकानदार - 50,000/- रु

लड़की - इतना महंगा? ऐसा क्या खास है इसमें?

दुकानदार - ये लाइट जाने के बाद ऑटोमेटिक बंद हो जाती है।

लड़की - ओह पैक कर दो फिर तो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें