फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 03 Sep 2024 03:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Jokes: तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लॉकडाउन में नींद और सपने
लॉकडाउन में नींद का समय इतना बढ़ गया है कि...... 
कुछ दिनों से सपने रिपीट हो रहे है।
और कल तो हद  हो गई, जब दो सपनों  के बीच विज्ञापन आने लगे

Chutkule: लड़की- मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार? लड़के ने दिया गजब का जवाब

Jokes: जब बस में सीट के लिए लड़ रही थीं लड़कियां, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें